विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर किया माउंट एवरेस्ट पर आरोहण।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेस क्लब में आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने बताया कि 7 अक्टूबर आजादी के अमृत महोत्सव में विगत 21 मई को स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर माउंट एवरेस्ट पर आरोहण किया बिना ऑक्सीजन मास्क के राष्ट्रगान गाने वाले विंग कमांडर की गौरवपूर्ण उपलब्धि को युवाओं तक पहुंचाने के लिए एवं विस्थापित एकता मंच द्वारा उनका सम्मान समारोह किया गया विंग कमांडर विक्रांत भारतीय सशस्त्र बलों में से सेवारत अधिकारी है उनका सपना स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ में पृथ्वी के उच्चतम बिंदु माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना था जिसके लिए उन्होंने अप्रैल 2022 के महीने में एवरेस्ट अभियान में उन्होंने भाग लिया आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान चल रहे इस अभियान के लिए उनके द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए गए थे वह नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी नेहरू पर्वतारोहण संस्थान एवं सियाचिन और राष्ट्रीय पर्वतारोहण संस्थान अरुणाचल प्रदेश जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से एक योग्य पर्वतारोही है वहीं उन्होंने बताया कि 21 मई 2022 को आगे बढ़कर प्रत्येक भारतीय को गौरान्वित भी किया जब उन्होंने बिना ऑक्सीजन मास्क के समर्थन के एवरेस्ट शिखर पर राष्ट्रीय ध्वज और वायु सेना के झंडे के साथ आजादी का अमृत महोत्सव के महत्वपूर्ण अवसर को चिन्हित करने के लिए राष्ट्रगान गाया उनके द्वारा गाया गया राष्ट्रीय गान हिमालय में गूंज उठा और गुमनाम नायकों के प्रयासों और स्वतंत्रता सेनानियों के आंदोलनों को श्रद्धांजलि अर्पित की।