घोटालों को लेकर धाकड़ धामी का धाकड़ फैसला

देहरादून।

ब्रेकिंग हाई वोल्टेज न्यूज़ आशा कोठारी की रिपोर्ट **विधानसभा की नियुक्तियों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने गुरुवार को एक बड़ा ऐतिहासिक बहुत बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार को लेकर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट कर दी है। इसलिए उन्होंने UKSSSC पेपर लीक प्रकरण पर कड़ी कार्यवाही के बाद विधानसभा में नियुक्तियों में गड़बड़ी को लेकर उठ रहे सवालों के जबाब में अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर के इस विवाद में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से उच्च स्तरीय जांच कड़ी कार्यवाही का अनुरोध किया है। उनके ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश के अंदर युवाओं व जनता में श्री धामी को ईमानदार व कर्मठ नेता के रूप में देखा जा रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने इस सिलसिले में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिये गुरुवार को विधानसभा में हुई नियुक्तियों के मामले में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को ध्यान आकर्षित करने को कहा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि विधानसभा सचिवालय में की गई नियुक्तियों जिनके संबंध में विवाद उत्पन्न हुआ है। इस संबंध में उच्च स्तरीय जांच कराए जाने एवं जांच में कोई अनियमितता पाई जाती है, तो ऐसे सभी अनियमित नियुक्तियों को निरस्त किया जाना है। दूसरा बिंदु विधान सभा सचिवालय में भविष्य में निष्पक्ष एवं पारदर्शी नियुक्ति किए जाने का प्रावधान किए जाने की जिक्र किया गया है। सीएम के इस पत्र के बाद एक और जहां विधानसभा में नियुक्ति प्रकरण को लेकर ठोस कार्यवाही की उम्मीदें बढ़ गयी है। वहीं दूसरी और जनता में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा सरकार के शानदार काम करने के पक्ष में सकारात्मक माहौल बन रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल मे आयोग, दरोगा आदि कई भर्तियों में निष्पक्ष जांच के साथ कार्रवाई कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान को पुख्ता कर जनता के दिलों में एक बड़ी जगह बनाई है।