राष्ट्रीय मत्स्य पालन दिवस पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कई महत्वपूर्ण घोषणा की है।

ब्रेकिंग हाई वोल्टेज न्यूज़ आशा कोठारी की रिपोर्ट ***राष्ट्रीय मत्स्य पालन दिवस पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कई महत्वपूर्ण घोषणा की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना प्रारंभ करने की घोषणा की है। जिससे मत्स्य पालन को प्रदेश के अंदर और बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा प्रदान करते हुए विद्युत दर कृषि दर पर निर्धारित किए जाने की घोषणा भी कर मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को राहत देने की एक बड़ी कोशिश की है। उन्होंने गढ़वाल व कुमाऊं में मत्स्य मंडी स्थापित किए जाने की एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा भी की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से मत्स्य पालन से जुड़े कारोबारियों व मत्स्य पालन से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री जी की इस ऐतिहासिक जमकर तारीफ की है।