उत्तराखंड प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रदेश के अंदर सभी सरकारी विभागों में फिजूलखर्ची कम करने की पहल की है। उन्होंने शनिवार को स्वंय ट्वीट कर ब्यूरोक्रेसी को एक बड़ा संदेश देने का काम किया है।

ब्रेकिंग हाई वोल्टेज न्यूज़ आशा कोठारी की रिपोर्ट***देहरादून। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रदेश के अंदर सभी सरकारी विभागों में फिजूलखर्ची कम करने की पहल की है। उन्होंने शनिवार को स्वंय ट्वीट कर ब्यूरोक्रेसी को एक बड़ा संदेश देने का काम किया है। उन्होंने संदेश दिया है कि अब सरकारी कार्यक्रम होटल व निजी स्थानों में आयोजित नहीं किये जायेंगे। अब सभी सरकारी कार्यक्रम मुख्य सेवक सदन में होंगे। प्रदेश के सभी जिलों में भी यही व्यवस्था अपनायी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्य सचिव को आदेश कर दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की इस सार्थक पहल का आवाम में नया संदेश गया है। सभी उनके इस कार्य की जमकर सराहना कर रहे हैं।

मालूम हो कि पूर्व सीएम श्री बीसी खण्डूड़ी ने भी अपने मुख्यमंत्री काल में सरकारी आयोजन होटलों में नहीं किये जाने के आदेश किये थे। लेकिन खण्डूड़ी सरकार अपने इस फैसले पर लम्बे समय तक कायम नहीं रह सकी। उनके कार्यकाल में मुख्यमंत्री के काफिले में भी सीमित वाहन थे , किंतु राज्य में अतिव्ययता की कार्य संस्कृति  नहीं छूट पाई। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने फिजूलखर्ची रोकने की दिशा में यह कदम सार्थक व ऐतिहासिक कदम उठाया है। समूची सरकारी मशीनरी व सभी विभाग अपने कार्यक्रम भव्य होटल व रिजॉर्ट में करने कर बजाय सरकारी ऑडिटोरियम व हाल में करने होगे। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री की इस सराहनीय पहल का प्रदेश की जनता में स्वागत होने लगा है।