सीएम धामी ने कहा पार्टी के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है।

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर के धर्मपुर में आयोजित तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम में संगठन मजबूत बनाए जाने के साथ सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने भी भाजपा संगठन व सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन भी किया। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता व विधायक उपस्थित थे।