सीएम धामी से नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की।

देहरादून ब्रेकिंग हाई वोल्टेज न्यूज़ आशा कोठारी की रिपोर्ट***मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री महेंद्र भट्ट के मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन को एक नई मजबूती प्राप्त होगी।