

देहरादून ब्रेकिंग हाई वोल्टेज न्यूज़ आशा कोठारी की रिपोर्ट***मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार देर सांय मुख्यमंत्री आवास में महाराष्ट्र के राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी जी का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी से विभिन्न समसामायिक विषयों पर भी चर्चा की। महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी शनिवार दोपहर मुंबई से अपने तीन दिवसीय निजी दौरे पर देहरादून पहुंचे हैं। 11 जुलाई को वह महाराष्ट्र वापस लौटेगे।