राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन का 12 सम्मान सम्मेलन आयोजित, विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को किया गया सम्मानित।

देहरादून ब्रेकिंग हाई वोल्टेज न्यूज*** जसपाल राणा की रिपोर्ट ** देहरादून। राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन का बारवा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित।

कार्यक्रम में समाज के लिए विशेष योगदान देने वालों को किया गया सम्मानित।

पुलिस, पत्रकार, चिकित्सक, शिक्षक, समाजसेवी हुए सम्मानित।

राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन का 12 सम्मेलन आज नगर निगम के हॉल में आयोजित किया गया।

यूनियन द्वारा इस वर्ष का सम्मलेन शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट की स्मृति में आयोजित किया गया।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे किरनजीत सिंह, विशिष्ट अतिथि शहीद चित्रेश बिष्ट जी के पिता एसएस बिष्ट और उनकी माता, ब्रिगेडियर विभोर शर्मा।

महिला आयोग की अध्यक्ष,जयप्रकाश गर्ग राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग आदि ने मंच को सुशोभित किया।

कार्यक्रम का संचालन यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अम्ब्रीष कुमार शास्त्री ने किया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विकास गर्ग ने किया समस्त आगंतुको का स्वागत किया।

इस अवसर पर नवज्योति सामाजिक संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र उनियाल एवं उनकी टीम द्वारा मां नंदा राजजात यात्रा व कुमाऊंनी संस्कृति की झलक को सजीव रूप में प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला संतोष सिंह कुंवर, चौकी प्रभारी खुडबुडा़ रवि प्रसाद कवि,पटेल नगर इंस्पेक्टर रविंद्र यादव, अशोक राठौड़ थानाध्यक्ष कलसी, नदीम खान इंस्पेक्टर, कांस्टेबल रंजीत कौर, इकरार अंसारी, डॉक्टर गरिमा, प्रोफेसर नीरज चौधरी, अमरजीत सिंह रावत, डॉ डी पी जोशी, रणबीर रावत, डायरेक्टर डीडी न्यूज़, डॉ एस के झा, पत्रकार ललित उनियाल, अशोक कौशिक, इकबाल अहमद, अनिल सती, कमल बंसल,अभिनव कपूर, इंद्रेश कोहली, आशीष ध्यानी, अनुराग गुप्ता, मेहर चंद सिंघल, सुशील कौशिक, मोहम्मद फारुख, इंदु भट्ट, पी सी वर्मा, डोईवाला से पत्रकार राजकुमार, पत्रकार अक्षत कल्याण, आशिफ हुसैन अभिनव कपूर आदि।

को कोरोना काल में किए गए उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विकास गर्ग ने कहा कि संगठन पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता में कार्य करते आ रहा है गर्ग ने कहा इस बार संगठन ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीद चित्रेश बिष्ट जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए थे।

जिसके चलते देश को एक बहुत बड़ी क्षति पहुंची इसलिए उनकी याद में आज इस सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होने कहा पहले समाचार या विचार अखबारों में पढ़े जाते थे, फिर समाचार आकाश से आकाशवाणी के रूप में लोगों के कानों तक पहुंचने लगे।

बाद में टेलिविजन का जमाना आया तो लोग समाचारों और अपनी रुचि के विचारों को सुनने के साथ ही सजीव देखने भी लगे।

इन इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों की बदौलत अशिक्षित लोग भी देश-दुनिया के हाल स्वयं जानने लगे।

टेलीविजन का युग आने तक आप इन सभी माध्यमों से अपने घर या दफ्तर में बैठ कर दुनिया के समाचार जान लेते थे।

लेकिन सूचना महाक्रांति के इस दौर में अब सारी दुनिया आपकी जेब में आ गई है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश मनोचा, प्रदेश उपाध्यक्ष अंब्रिश शास्त्री, प्रदेश प्रवक्ता नरेश गुप्ता,जिला प्रभारी अनुराग गुप्ता,जिला अध्यक्ष शाह आलम,जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार, जितेंद्र शर्मा दिव्या गर्ग, मनजीत सिंह, अमन मित्तल, राजकुमार, मनीष जैन, अभिनव कपूर,आदि सैकड़ों पत्रकार उपस्थित थे।