मारखम ग्रांट के अंतर्गत प्राचीन सिद्धपीठ माता नलों वाली देवी मंदिर में गुरुवार को गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेक कर माता नलों वाली देवी का आशीर्वाद लिया।

देहरादून आशा कोठारी की रिपोर्ट मारखम ग्रांट के अंतर्गत प्राचीन सिद्धपीठ माता नलों वाली देवी मंदिर में गुरुवार को गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेक कर माता नलों वाली देवी का आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति द्वारा मंदिर परिसर के आसपास गंगा दशहरा पर्व पर विशाल मेले का आयोजन भी किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में मंदिर में माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद लिया। वहीं मेले में खरीदारी भी की। मंदिर में विशाल भोग का आयोजन भी किया गया। मंदिर समिति द्वारा गंगा पर्व पर पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना भी की गई। गुरुवार को गंगा दशहरा पर्व बनबसा स्थित माता नाडोल वाली देवी के मंदिर में मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरण सिंह सचिव हरीश कुमार की देखरेख में माता की पूजा अर्चना के साथ उत्तराखंड भारत देश की आर्थिक खुशहाली उन्नति व विश्व कल्याण की कामना के लिए प्रार्थना भी की गई मंदिर समिति के सचिव हरीश कुमार ने बताया कि प्रतिवर्ष मंदिर में गंगा दशहरा पर्व पर विशेष पूजा अर्चना के साथ मेले का आयोजन किया जाता है। आसपास क्षेत्रों के अलावा बाहरी क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार पर अपनी मनोकामना मांगने आते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्राचीन मंदिर में मां नलो वाली देवी से मांगी गई मुराद पूरी होती है। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने भी मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी पूरन चंद, बलवीर सिंह बिंदा, बलदेव सिंह, तरसेम सिंह, सुरेश सहगल, विक्रम सिंह, मनजीत सिंह, बलवीर सिंह, पूर्व प्रधान राजकुमार, हरि किशोर, सुरेंद्र बाली, अशोक थापा आदि मंदिर कमेटी के अलावा श्रद्धालुओं ने भी मां नलो वाली देवी का आशीर्वाद लिया।