मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवरात्री की नवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चैत्र नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से मां भगवती के साथ कन्या-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी के साथ ने विश्व के कल्याण एवं शांति के लिए ‘सर्वे भवंतु सुखिन:’ की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं के चरण धोकर व तिलक लगाकर भोजन कराया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि शक्ति मां भगवती के उपासना पर्व नवरात्रि की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।