महाशिवरात्रि पर मंदिर में पूजा-पाठ व भगवान भोलेनाथ का जलाअभिषेक किया गया

देहरादून। शिव मंदिर दुर्गा मले नाथ मंदिर समिति नांगल ज्वालापुर (दूधली) के तत्वाधान में बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान विशाल भोग का आयोजन भी किया गया। मलेनाथ की मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट की देखरेख में मंदिर में पूजा अर्चना के साथ देश व उत्तराखंड राज्य के आर्थिक विकास व खुशहाली की कामना भी की गई। उन्होंने बताया कि बुधवार को शिवरात्रि पर्व पर मंदिर परिसर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भोग का आयोजन किया गया है। जिसमें दूधली आसपास क्षेत्रों के अलावा डोईवाला आदि से आए श्रद्धालुओं ने भी मंदिर में माथा टेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। वैष्णो कीर्तन मंडली सत्तीवाला की आकांक्षा के अलावा पंकज, सीमा, सुनीता, सानिया, मुन्नी देवी आदि ने भी भजन कीर्तन कर मां भगवती व भोले नाथ भगवान की स्तुति की। मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर हरीश कोठारी ने प्रदेश की आर्थिक खुशहाली की कामना की। इस मौके पर आचार्य पंडित प्रकाश चंद्र जोशी, मंदिर समिति के सचिव बृजमोहन बोरा, मंदिर के पुजारी सुधीर राणा, राकेश रावत, पूर्व प्रधान नंदी बिष्ट, ललित बिष्ट, नारायण सिंह बोरा, गोविंद सिंह कन्याल, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, विवेक बोरा, राम सिंह खोलिया, पंकज बहुगुणा, प्रदीप भाटी, पूनम बिष्ट, माही बिष्ट, श्रीमती मधु रावत आदि सैकड़ों श्रद्धालु भी उपस्थित थे।