मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को देव भूमि की संस्कृति के अनुरूप सिर पर टोपी पहना कर सम्मान किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी भारत रत्न लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि कौन भूल सकता है, जब 62 की लडाई की हार से निराश, देशवासियों मे लता दीदी के कण्ठ से निकले “ऐ मेरे वतन के लोगों ” गीत ने नया जोश भरने का कार्य किया था। देश की सेना के लिए उनके गाए वन्दे मातरम व अनेकों देशभक्ति के गीत देश पर मर मिटने की प्रेरणा देते रहे। उनके निधन से सुरों के एक युग का अंत हुआ है। भारत रत्न लता मंगेशकर ने अपने स्वरों से भारतीय संगीत को समृद्ध बनाया है। उनके गीतों ने भारतीय जनमानस में देश भक्ति, भावुकता, संवेदनशीलता का सकारात्मकता का संचार किया है। उनके गीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेगे। वह भी खुद लता दीदी के गाना सुनते हुए बड़े हुए हैं। लता दीदी अपने गीत, संगीत से कला प्रेमियों के साथ आम भारतीय जनमानस के हृदय में हमेशा अमर रहेंगी। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि प्रभू उन्हें अपने चरणों पर स्थान दें सथ ही देश ही नहीं विश्व भर में मौजूद उनके करोड़ों शुभचिंतकों को इस पीढा को सहने की शक्ति प्रदान करें।

हरीश कोठारी मुख्यमंत्री मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक