मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के चेयरमैन श्री सचिन जैन जी ने मतदाताओं को जागरूक करने हेतु बताया कि चुनाव क्या है

आज मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के चेयरमैन श्री सचिन जैन जी ने मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव क्या है और क्यों सरकार चुनी जाती है यह एक व्यापक प्रश्न है। है समाज एक साथ देश को उन्नति जोड़ती में सरकार का एक बड़ा योगदान

होता है। व्यक्तिगत फायदे को न देखते हुए समाज की उन्नति के नजरिये से हमे वोट देना चाहिये और एक मजबूत सरकार देश को देनी चाहिये ताकि देश और प्रदेश दोनों सशक्त हो सके। विधायक एक वो कड़ी जो आम जनता को सरकार से जोड़े रखती है। जन प्रतिनिधि जो समाज से जुड़ा हुआ हो और आम जन

की पहुंच में हो ताकि उनकी बात सरकार तक पहुंच सके। अपने वोट की ताकत को पहचाने मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए ताकि सशक्त नेतृत्व में आपकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। अगर कोई भी आपको वोट देने के लिये प्रलोभन देता है या आप पर दवाब बनाता है तो उसकी शिकायत चुनाव अधिकारी को तुरंत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधि जनता की आकांक्षाओं पर खरे उतरने चाहिए। समाज का

प्रत्येक वर्ग अपने मत का इस्तेमाल सूझबूझ व बुद्धिमानी से करता है। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने मत का इस्तेमाल अवश्य करे। सरकार ही जनता की आवाज को उठाने का कार्य करती है। जन प्रतिनिधि सेतु के रूप में काम करता है। उन्होंने प्रदेश एवं धर्मनगरी की जनता से अपील करते हुए कहा कि मतदान अवश्य करे।

व्यक्तिगत फायदे को न देखते हुए समाज की उन्नति में करे।