देहरादून ब्रेकिंग। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्य ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री मदन कौशिक जी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उनके साथ महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोहरा व प्रदेश महामंत्री वंदना गुप्ता आदि ने भी कांग्रेस के अंदर महिलाओं की उपेक्षा किए जाने के चलते भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
