मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू को भाजपा परिवार में शामिल होने की शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने

देहरादून/ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू व उत्तराखंड की बेटी श्रीमती अपर्णा (बिष्ट) यादव ने बुधवार को विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने उत्तराखंड की बेटी श्रीमती अपर्णा के भाजपा परिवार में शामिल होने पर अपनी ओर से शुभकामनाएं भी दी है।

देश के प्रथम सीडीएस जनरल स्वर्गीय विपिन रावत के भाई कर्नल विजय सिंह रावत बुधवार को विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हो गए हैं।
दिल्ली में उन्होंने भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। बुधवार सुबह प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने उनसे शिष्टाचार भेंट की थी। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके भाजपा परिवार में शामिल होने पर खुशी जाहिर की है उन्होंने कहा कि कर्नल विजय सिंह रावत का पूरा परिवार देश की सेवा में लगा है उत्तराखंड से उनका बेहद लगाव रहा है राष्ट्रवाद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होकर उन्होंने उत्तराखंड की सेवा का संकल्प लिया है। आज उनके भाजपा परिवार में शामिल होने से देश के प्रथम सीडीएस जनरल स्वर्गीय विपिन रावत के सपने पूरे होंगे उत्तराखंड को भी इसका लाभ मिलेगा।